1500 मीटर दौड़ में प्रिंस और प्रियंका चैंपियन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 मार्च 2023

राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने खिताब जीतने के लिए खूब दमखम दिखाया। इस अवसर पर प्रो. करण पठानिया ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की और कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद विशिष्ट अतिथि के तौर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लड़कों की 800 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम, निखिल द्वितीय, अभिषेक ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, कृत्तिका द्वितीय और अक्षिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में प्रिंस ठाकुर प्रथम, निखिल धीमान द्वितीय और रोहित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, अदिति द्वितीय और रवीना ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम, प्रसून द्वितीय एवम सौरव पटियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील शर्मा ने एथलेटिक मीट की रूपरेखा और नियमों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। डॉ. स्वदीप सूद ने छात्रों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news