16,580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे के लिए बस सेवा शुरू, बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे सैलानी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 जून 2023

Bus service of Tourism Corporation started for Shinkula Pass, tourists saw snow laden plains between the wings

खराब मौसम के बीच हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने बुधवार से 16,580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू कर दी है। इस दौरान बस में सवार यात्रियों ने बर्फ से लकदक वादियां निहारीं। शिंकुला दर्रा पहुंचने पर आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को देख सैलानी झूम उठे। इस दौरान सैलानियों ने जमकर मस्ती की। निगम के अनुसार बस हर दिन मनाली से सुबह 7:00 बजे शिंकुला के लिए रवाना होगी और अटल टनल, सिस्सू, केलंग, दारचा, समदो होते हुए दोपहर 12:00 बजे शिंकुला पहुंचेगी।

इस बस का किराया 1,000 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है। करीब डेढ़ घंटे तक बर्फीली वादियों की सैर करने के बाद यह बस पर्यटकों को वापस मनाली रवाना हुई। पर्यटन निगम मनाली के सहायक प्रबंधक रामपाल ठाकुर ने बताया कि शिंकुला दर्रे के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शिंकुला के पास एक-दो जगह सड़क थोड़ी खराब है जिसे बीआरओ दुरुस्त करने में जुटा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news