# 17 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

14 मार्च 2023

MP Bijli Mahangi Hui : madhya pradesh me bijli hui mahangi jane pura tariff  plan : एमपी में महंगी हुई बिजली, समझिए बिल का पूरा गणित, आप पर कितना बढ़ेगा  बोझ
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 के.वी. वाकनाघाट फीडर के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 17 मार्च, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 05.00 बजे तक शुंगल, शालाघाट, अमोध होटल एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news