2 महीने में अभी तक नगर निगम द्वारा व्यापारियों के किए जा चुके है 16 चालान : दीप राज हंस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 जुलाई 2023

नगर निगम द्वारा सोलन शहर से लगातार अतिक्रमण हटाने का प्रयास निरंतर जारी है जिससे सोलन शहर में आए दिन चलने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े अतिक्रमण के चलते लोगों को सामान खरीदने और चलने में समस्या सामने आती है जिसको लेकर नगर निगम समय-समय पर कार्यवाही करती रहती है ।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए नगर निगम अधिकारी दीपराज हंस ने बताया कि आज अप्पर बाजार से लोवर बाजार तक उन्होंने अतिक्रमण हटाना शुरू किया उन्होंने कहा कि अब कोई भी रेहडी स्थिर नहीं रहेगी यह रेहडियां अब चलती फिरती हुई रहेंगी उन्होंने कहा कि पिछले कल सोलन शहर में हुई लड़ाई के चलते अब इन रेहड़ियों को यहां से हटा दिया गया है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2 महीने से वह लगातार अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कस रहे है और 2 महीने में 16 चालान वह अभी तक कर चुके हैं जिसमें से अधिकतम चालान की कीमत ₹2000 है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news