
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 अगस्त 2023
सरकारी अस्पताल लोगों की सुविधाओं के लिए खोले जाते हैं कि जो लोग आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं है वह अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में करवा सके यह अस्पताल लोगों को सुविधाएं देने के लिए खोले गए हैं लेकिन अब लगता है कि यह अस्पताल सिर्फ नाममात्र ही रह गए हैं सोलन जिले के क्षेत्रीय अस्पताल में एक मामला सामने आया जहां एक बच्चा सोलन के अस्पताल के एक्सरे रूम के बाहर 2 घंटे से रोता हुआ नजर आया जानकारी के अनुसार वह दर्द से कराह रहा था और वह क्रिटिकल कंडीशन में था।लेकिन बच्चे को समय पर इलाज नही मिल पाया।
इस विषय पर लोगो का कहना है कि अस्पताल लोगों की सुविधाओं के लिए बनाए गए हैं कि हर व्यक्ति सरकारी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करवा सकें जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कुछ लोग प्राइवेट अस्पतालों में भी नहीं जा सकते क्योंकि वह आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं है उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले पर जल्द से जल्द कोई कार्यवाही की जाए जिससे लोगों को सुविधाओं से वंचित ना रहना पड़े।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





