
#20 परिवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल।
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
18 अक्टूबर 2022

चौधरी राम कुमार ने ग्राम पंचायत भटोली कलां में किया विशाल जनसभा को संबोधित।
बरोटीवाला (सोलन) दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान “आपका बेटा आपके द्वार” के तहत आज ग्राम पंचायत भटोली कलां पहुंचे। जहां हजारों की तादाद में उनके समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। जनता ने फूलों के हार पहनाकर उनका स्वागत किया।
उसके बाद स्टेज से भटोली कलां के उप प्रधान बिल्लू खान ने पूर्व विधायक परमजीत पम्मी पर कटाक्ष करते हुए कहा की उन्होंने हमारी पंचायत में कोई काम नही करवाया। सिर राम कुमार जी द्वारा शुरू किए गए कामों पर सिर्फ अपना फट्टा लगवाया है।उसके बाद राम कुमार ने एक भारी जन समूह को संबोधन करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक पर शब्दवार करते हुए कहा की आज भाजपा के पूर्व विधायक को जनता मुंह नही लगा रही।
वह लोगों के घरों में जाकर कह रहे हैं की राम कुमार की जनसभा में मत जाओ। लेकिन दून की जनता अब समझ गई है की इस क्षेत्र का विकास सिर्फ राम कुमार ही करवा सकती है। अब जनता बेवकूफ बनने वाली नही है। राम कुमार ने कहा कि पूर्व विधायक पम्मी ने सिवाय भ्रष्टाचार के और कुछ नही किया। उन्होंने ने कहा की आज दून क्षेत्र में जगह जगह जुए के अड्डे खुले हुए हैं। सड़कों की हालत इतनी खराब है की हर रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं।
पहाड़ी क्षेत्र में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। इन सब मुश्किलों का हल सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस विधानसभा चुनावों में हाथ के निशान वाला बटन दबा कर मुझे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें।
आज की जनसभा में राम कुमार के साथ ग्राम पंचायत भटोली कलां के पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, उप प्रधान मुख्तयार मोहम्मद, विजेंद्र गोला, राम सरुप पंच, प्रकाश मेहता, भगत राम लंबरदार, जय पाल जी, वार्ड पंच देवी राम, पूर्व उप प्रधान दीवान चंद, सोशल मीडिया इंचार्ज रीमा कुमारी, डॉक्टर अवतार जी चंदन चंदेल, कुलतार ठाकुर जी अध्यक्ष, सेवा दल से हरभंस ठाकुर, सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो





