
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 जुलाई 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दावा किया है कि इस साल की पहली तिमाही में बीते साल 2022 की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हुआ है। दिल्ली में अब अधिक स्कूल और अस्पताल के साथ बुनियादी ढांचा बनाने के लिए पैसा होगा।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि अक्सर सरकारें कहती हैं कि उनके पास अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाने के लिए पैसा नहीं है। लेकिन दिल्ली में हमारी सरकार ने दिखाया है कि ईमानदार सरकार में राजस्व बढ़ा है।
दिल्ली में पहली तिमाही का जीएसटी कलेक्शन बीते साल के मुकाबले 15 फीसदी बढ़ा है। इससे दिल्ली में हमें और भी ज्यादा स्कूल, अस्पताल और बुनियादी ढांचा बनाने के लिए पैसा होगा। सीएम केजरीवाल ने बीते 6 साल का जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा साझा किया। साल 2018-19 से लेकर 2023-2024 की पहली तिमाही का जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा साझा किया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





