2024 के लोकसभा चुनावों के लिए युवा कांग्रेस को दिया गया प्रशिक्षण

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 जून 2023

2024 में लोकसभा चुनाव आने वाले है जिसको लेकर आज सोलन के एमसी हॉल में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन 29 से 30 जून तक किया गया है। जिसमे कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवा कांग्रेस को लोकसभा चुनावों के लिए तैयार करना है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बताया की युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया था। युवा कांग्रेस को ट्रेनिंग देने के लिए टीम दिल्ली से आई थी इस प्रशिक्षण में हर ब्लॉक के अध्यक्ष और डिस्ट्रिक्ट कमेटी ने भाग लिया उन्होंने कहा की किस तरह से 2024 के चुनावों के लिए काम करना है उसको लेकर युवाओं को ट्रेनिंग दी गई।

साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले लोकसभा चुनावो मे युवाओं का जो रोल रहेगा है उस पर भी चर्चा की गई। और देश में जो बदलाव आने वाला है उसका आगाज यही से शुरू होता है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news