
#खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन *
9 अगस्त2024
नमस्कार आज एक वीडियो में बयान के माध्यम से देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि हाल ही में इस देश में सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से जातिगत आरक्षण को लेकर अपना फैसला जिस प्रकार से दिया है ,और क्रिमिलेयर व्यवस्था में आने वाले समस्त संपन्न परिवारों को आरक्षण के फायदे से बाहर कर गरीब दलित समाज के व्यक्ति को परिवार को इसका लाभ दिए जाने की बात कही है, ये एक सराहनीय कदम है। जिसमें युवा युवा दलित नेता विक्रम बागडे ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर की थी ,जिसके तहत यह निर्णय जस्टिस बीआर गवई जी, जस्टिस विक्रम नाथ जी, जस्टिस पंकज मिथल जी, जस्टिस श्री सतीश चंद शर्मा जी की बेंच ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया। अमीर दलित ही हमेशा से गरीब दलित समाज के अधिकारों को खाता आया है, निगलता आया है सुप्रीम कोर्ट ने गरीब दलित समाज के पक्ष में बहुत बड़ा निर्णय लिया है।
देवभूमि क्षत्रिय संगठन पूरी ताकत के साथ गरीब दलित समाज के साथ है ,और जिन अमीर दलित समाज ने भारत बंद करने की 21 अगस्त को बात कही है, तो उनको हम चेताना चाहते हैं कि 21अगस्त को हिमाचल बंद नहीं होने दिया जाएगा। हम पूरी ताकत के साथ ऐसी भारत विरोधी ताकतों के साथ निपटने के लिए तैयार है।





