22 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहने के आसार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 अप्रैल 2023

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग के साथ धुंधी क्षेत्र में ताजा बर्फबारी होने के कारण सोलंग बैरियर से सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही सिस्सू की ओर भेजा रहा है।

श्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदले मौसम के चलते प्रदेश के, अधिकतम पारे में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news