22 को बिजली रहेगी बंद

#ख़बर अभी अभी ब्यूरो मंडी*

20 अगस्त 2024

22 अगस्त को बीड़ फीडर में पुरानी बिजली की तारों  के बदलने और नये बिजली के पोल लगाने का कार्य किया जायेगा। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल साईगलू हुकम चंद ने देते हुए बताया कि कार्य के दृष्टिगत 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक गांव तरनोह, भलेड़, खपरेहड़ा, घेरू, नेरन, थाम्बा, रोपड़ी तथा साथ लगते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के सहयोग की अपील की है।

Share the news