22 साल पहले लापता हुआ था पर्वतारोही, अब जाकर बर्फ से शव निकला है

 

 

“बर्फ में दबे रहने के कारण पर्वतारोही का शव सुरक्षित रहा”

59 साल के विलियम स्टैम्पफ्ल साल 2002 में पेरू की एक बर्फीली चोटी पर चढ़ाई करने निकले थे. इस दौरान हिमस्खलन हुआ और फिर उनका कुछ पता नहीं चला. अब 22 साल बाद उनका शव मिला है.


खबर अभी अभी ब्यूरो दिल्ली अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 08:07

पेरू की एक पहाड़ी से ऐसे शख्स का शव बरामद किया गया है, जो लगभग 22 वर्ष पहले लापता हो गया था. ये शख्स साल 2002 में पेरू की एक बर्फीली चोटी पर चढ़ने गया था. इस दौरान चोटी पर हिमस्खलन हुआ और इसके बाद इस शख्स का कुछ पता नहीं चला. अब साल 2024 में जलवायु परिवर्तन के कारण बर्फ पिघलने से इस अमेरिकी पर्वतारोही का शव मिला है. पेरू पुलिस ने बताया कि बर्फ में दबे रहने के कारण शव सुरक्षित रहा और उसके पास मिले पासपोर्ट से मृतक की पहचान हो पाई है

Share the news