23 से 25 जून तक आयोजित शूलिनी मेले का इस वर्ष नए मंच पर होगा आगाज

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 जून 2023

23 से 25 जून तक सोलन में राज्य स्तरीय शूलिनी मेले का आयोजन होगा जिसके चलते प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुट चुका है कई ऐसे लक्ष्य है जिसे शूलिनी मेले से पहले पूर्ण करना है चाहे हम गेट की बात करें चाहे सोलन में साफ सफाई की इसी के चलते सोलन के ऐतिहासिक मैदान में शूलिनी मंच को भी फिर से रिनोवेट किया जा रहा है।

इस वर्ष शूलिनी मेले का आगाज नए मंच पर होगा इस विषय पर जानकारी देते हुए महापौर नगर निगम पूनम ग्रोवर ने बताया कि यह मंच करीब 9 से 10 लाख की लागत से बनाया जा रहा है और शूलिनी मेले से पहले यह मंच बनकर तैयार हो जाएगा साथ ही मैदान में लगी दो सोलर लाइट्स को भी मेले से पहले ठीक किया जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news