
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 अप्रैल 2023
आम जनता और सैलानियों के लिए 23 अप्रैल से शिमला में पहली बार राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। अपने शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अधिकारिक रूप से इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी।भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 30 जून 2023 तक प्रवेश निशुल्क रखा गया है। इस ऐतिहासिक भवन में राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी विभिन्न स्मृतियां, डाइनिंग हॉल और अन्य कलाकृतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। हरियाली से भरपूर यहां के बागीचे, ट्यूलिप गार्डन और अन्य सजावटी फूल इसकी सुंदरता में और अधिक वृद्धि करते हैं। राष्ट्रपति निवास स्थित नेचर ट्रेल एवं बगीचों को भी पर्यटकों और आगंतुकों के लिए खुला रखा जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





