
#खबर अभी अभी मंडीब्यूरो*
22 अक्तूबर । 24
अक्तूबर को बीर फीडर में पुरानी बिजली की तारों को बदलने और नये बिजली के पोल लगाने का कार्य किया जायेगा। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल साईगलू हुकम चंद ने देते हुए बताया कि कार्य के दृष्टिगत 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक बीर, लाग, कथवारी, बरयारा, धार, कठयाना, सदोह, नलहोग, डोलरा-बल्ह, जमाणा, कलोथर, खडकल्याणा, खपरेहड़ा, भलेड़, तरनोह, घेरू, नेरन, थाम्बा रोपड़ी तथा साथ लगते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के सहयोग की अपील की है।





