24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को भेजा गया जेल, भाजपा किस बात को लेकर प्रदेश भर में कर रही है प्रदर्शन : सुखविंद्र सिंह

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 जून 2023

cm sukhvinder singh sukhu statement said BJP yuva morcha burn house of accused of Manohar murder case

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा में मनोहर की नृशंस हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मनोहर की हत्या के 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या के पांच दिन बाद भाजपा युवा मोर्चा ने आगजनी की घटनाएं की। हत्याकांड के आरोपियों का मकान फूंका। स्थानीय लोगों को उकसाया गया। भाजपा ने इसे राजनीतिक रंग देने की पूरी कोशिश की। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा किस बात को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है

आरोपी सलाखों के पीछे हैं तो प्रदर्शन किस बात को लेकर किया जा रहा है। जयराम ठाकुर 250 लोगों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे। जबकि जिले में धारा 144 लागू है। सीएम सुक्खू ने कहा कि 5-5 लोग जा सकते थे लेकिन भाजपाई इसके लिए भी राजी नहीं हुए। एनआईए से जांच पर सीएम ने कहा कि हम इसके लिए भी तैयार हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news