# 25 करोड़ में नीलाम हुए मैहतपुर और गगरेट यूनिट के टोल बैरियर |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

10 मार्च 2023

जिला मुख्यालय के बचत भवन में वीरवार को आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा जिला ऊना के सभी टोल बैरियर की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। नीलामी प्रक्रिया एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की देख रेख में हुई जबकि आबकारी एवं कराधान विभाग के उच्च अधिकारी भी नीलामी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।

मौजूदा वित्त वर्ष के आरंभ में जिला के सभी टोल बैरियर 24.79 करोड रुपए में नीलाम हुए थे। जबकि इस बार अगले वित्त वर्ष के लिए सभी टोल बैरियरों में करीब 21 लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि इस नीलामी प्रक्रिया के दौरान विभाग को 2 बिड्स प्राप्त हुई थी जिनमें से एक को तकनीकी कारणों के चलते खारिज कर दिया गया।

जबकि पुराने बोली दाता ने ही इस बार फिर राशि में बढ़ोतरी करते हुए टोल बैरियर को अपने नाम करने में सफलता अर्जित की। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला ऊना के मैहतपुर और गगरेट यूनिट के तहत आते टोल बैरियरों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई थी जिसमें यह सभी बैरियर 25 करोड़ रूपये में नीलाम हुए है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news