25 नवम्बर को भी बनाए जायेंगे जीवन प्रमाण पत्र

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

18 नवम्बर 2023

रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी, मंडी राम कुमार ने सूचित किया है कि विभाग द्वारा वर्तमान में पेंशनरों के लिए राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलाया जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि स्पर्श पेंशनरों की सुविधा के लिए मंडी कार्यालय 25 नवम्बर को अवकाश वाले दिन भी खुला रहेगा।
उन्होंने सभी स्पर्श पेंशनरों से आग्रह किया कि वह कार्यालय कार्यदिवसों के अलावा 25 नवम्बर को भी कार्यालय आकर अपनी वार्षिक पहचान करवा सकते हैं ।

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

Share the news