26 अगस्त को होंगा जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 अगस्त 2023

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा ने जानकारी देते हुए बताया 26 अगस्त, 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुनगा में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष पर आयोजित की जा रही है। चयनित खिलाड़ी ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी, 2005 के बाद होना चाहिए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news