27 फरवरी को ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण एवं 28 फरवरी को ज़िला कल्याण समिति बैठक

कुल्लू-
ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया जाएगा। बैठक देव सदन, कुल्लू में प्रातः 11 बजे आयोजित होगी। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि 28 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे ज़िला कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक बहुउद्देश्यीय भवन (बचत भवन), कुल्लू में समिति के अध्यक्ष एवं विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट

Share the news