
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 सितंबर 2023
कई ऐसे देश हैं, जहां के नजारे बहुत ही अद्भुत अनुभव का एहसास कराते हैं। घूमने का शौक रखने वाले अधिकतर भारतीय विदेश यात्रा का सपना देखते हैं। हालांकि विदेश जाने के लिए अधिक व्यय की चिंता, वीजा और अन्य दस्तावेजों की उलझन के कारण इस सपने को पूरा करने से वंचित भी रह जाते हैं। लेकिन कई ऐसी विदेशी जगहें हैं, यहां भारतीयों को सस्ते में सफर का लुत्फ उठाने को मिल सकता है। भारतीय यात्रियों के लिए कुछ सबसे सस्ते देश हैं, जो बजट में यात्रा का मौका देते हैं और विदेश यात्रा का बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

नेपाल भारतीय यात्रियों के लिए बजट यात्रा का एक शानदार विकल्प हो सकता है। यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य, पर्वत, तीर्थ स्थल, और अनुभवों के लिए प्रसिद्ध है। नेपाल की मुद्रा भारतीय रुपए से कम होती है। इसके अलावा नेपाल के लिए वीजा की जरुरत नही होती।

हर साल अधिकतर भारतीय पर्यटक थाईलैंड की यात्रा पर जाते हैं। थाईलैंड घूमने में अधिक पैसे व्यय नहीं करते पड़ते। विदेश की बजट यात्रा के लिए थाईलैंड एक लोकप्रिय गंतव्य है, जो पर्यटकों को अपनी खूबसूरत सौंदर्य, खास खाना, और धार्मिक स्थलों के लिए आकर्षित करता है।

इंडोनेशिया के द्वीप राज्य बाली और लोम्बोक को भी भारतीय पर्यटक कम पैसों में घूम सकते हैं। इंडोनेशिया के समुद्र तट, सुंदर पर्वत और प्राकृतिक नजारे यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

वियतनाम भी सस्ते यात्रा के लिए मान्यता प्राप्त कर रहा है, और यहां पर्यटक ऐतिहासिक स्थल, खास खाना, और गर्मी में समुच्चय का आनंद ले सकते हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





