# 3 मई को सोलन के ठोडो मैदान में रोजगार मेला होने जा रहा आयोजित | # भरे जाएंगे 2263 पद |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

1 मई 2023

रोजगार मेला 27 जुलाई को, 453 पदों पर साक्षात्कार से होगी भर्ती, इस नंबर पर  कॉल कर लें पूरी जानकारी - Employment fair in Rampur, Employment fair on  27th July Recruitment will

3 मई को सोलन के ठोडो मैदान में रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है इसको लेकर पूरी तैयारियां रोजगार विभाग द्वारा कर ली गई है इस रोजगार मेले का उद्घाटन प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री और सोलन विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनीराम शांडिल करेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यह रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने बताया कि श्रम एवं रोज़गार विभाग द्वारा 03 मई को ज़िला सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में मेगा रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोज़गार मेले में करीब 50 से ज्यादा नामी निजी कम्पनियां भाग ले रही हैं। इस मेगा रोज़गार मेले में युवाओं को व्यापक स्तर पर रोज़गार प्राप्त होगा।

संदीप ठाकुर ने कहा कि योग्यता के अनुसार मेले में युवाओं को नौकरियां दी जाएगी उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में 2263 पद भरे जाएंगे।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news