30 एकड़ भूमि पर 500 करोड़ से स्थापित होगा एथेनॉल प्लांट, हिमाचल 50 प्रतिशत इक्विटी निवेश को तैयार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 मई 2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के जीतपुर बहेड़ी में प्रस्तावित इथेनॉल प्लांट के निर्माण की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में कहा कि राज्य सरकार परियोजना में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी निवेश करने के लिए तैयार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस संयंत्र को स्थापित करने के लिए सरकार निष्पादन कंपनी को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

कंपनी ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को निदेशक मंडल के समक्ष प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की ओर से 30 एकड़ भूमि पर लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से यह संयंत्र स्थापित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को भंजाल से संपर्क सड़क के लिए 10 दिनों के भीतर भूमि अधिग्रहण कार्य शुरू करने का भी निर्देश दिया। साथ ही प्लांट के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने का भी आश्वासन दिया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news