32 मील में दो युवकों से पकड़ी 1 किलो 122 ग्राम चरस

ज्वाली : पुलिस चौकी कोटला के अधीन 32 मील में पुलिस की सीआईए टीम द्वारा एक गाड़ी से एक किलो 122 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस टीम द्वारा 32 मील में नाके के दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, जिसमें एक कार को जब चैकिंग के दौरान रोका गया तो उसमें से 1 किलो 122 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गुरदीप निवासी जुगियाल शाहपुरकंडी जिला पठानकोट व रोहित निवासी पंजासरा तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी में सवार दोनों आरोपियों को एक किलो 122 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर पुलिस थाना ज्वाली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share the news