#35रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई गई ,टिकट काउंटरों पर मिली देखने को भारी भीड़ *

#35रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई गई ,टिकट काउंटरों पर मिली देखने को भारी भीड़ *

HRTC plies extra buses on 35 routes in Una on Bhaiya Dooj

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 अक्टूबर 2022

 दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के साथ ही बुधवार को ऊना बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी संख्या देखने को मिली। यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए 35 अतिरिक्त रूटों पर बुधवार शाम तक बसें चलाई गई। इस दौरान होशियारपुर, बद्दी, चंडीगढ़ दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें भेजी गईं।
बुधवार सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों का पहुंचाना शुरू हो गया था। इस दौरान टिकट काउंटरों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इसमें होशियापुर, बद्दी व चंडीगढ़ के जाने वालों की संख्या काफी रही।

निगम ने यात्रियों की संख्या के हिसाब से ही विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजीं। यात्रियों की संख्या और मांग के हिसाब से ही अगले कुछ दिन और निगम प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजेगा।
बता दें कि दिवाली के लिए घर आए लोग अब कामकाज के सिलसिले में कार्य स्थलों के लिए लौटने लगे हैं। ऐसे में बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या आम दिनों से ज्यादा पहुंच रही है। इसे देखते हुए एचआरटीसी ने पहले से ही व्यवस्था मुस्तैद रखी।

बस अड्डा प्रभारी अविनाश खुल्लर ने बताया कि सवारियों की अधिक संख्या बढ़ने पर बुधवार को अतिरिक्त रूटों पर बसें चलाई गई। अगर आगामी दिनों में भी सवारियों की संख्या बढ़ती है तो अतिरिक्त बसें जरूरत के हिसाब से चलार्ईं जाएंगी।
भाई दूज पर महिलाओं को मुफ्त सफर
बुधवार को भाई दूज के मौके पर एचआरटीसी ने महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा दी। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए महिलाओं ने बड़ी संख्या में निगम की बसों में सफर किया। स्थानीय रूटों पर चलने वाली निगम की बसों में महिलाओं की संख्या अधिक रही।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news