खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
28 फरवरी 2024

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफे के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि अभी तक ऐसा कुछ नहीं है। मैं हमेशा जो भी कहता हूं, वह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कहता हूं। ऐसा कुछ नहीं है, यह सब अफवाह है। मैं सच बोलता हूं और बिना राजनीतिक मिलावट के कहता हूं। जो भी हमें कहना होगा हम साफ तरह से कहेंगे। मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद विक्रमादित्य सिंह ने सरकारी गाड़ी को छोड़ दी है। वह अपनी निजी कार में विधानसभा से अपने आवास के लिए रवाना हुए।
जयराम रमेश बोले- क्रॉस वोटिंग पर रिपोर्ट मांगी, अभी प्राथमिकता सरकार को बचाना
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए एक साजिश रचाई जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पर्यवेक्षकों को कहा है कि विधायकों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनें और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपे। क्रॉस वोटिंग दुर्भाग्यपूर्ण है। अभी हमारी प्राथमिकता कांग्रेस सरकार को बचाना है

सदन में बजट पारित, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र बजट पारित किए जाने के बाद बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर कर दिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट से संबंधित विधेयक को पारित करने के लिए प्रस्ताव किया। सदन विपक्ष की गैर मौजूदगी में बजट का पारण हुआ। मुख्यंमत्री सुक्खू ने कहा कि जिन्होंने चेयर से कागज छीने, उन पर कार्रवाई की जाए। जिन्होंने सदन में नाटी लगाई, उन पर भी कार्रवाई करें। जयराम को सत्ता की बहुत भूख है। गुंडागर्दी से यह प्रदेश नहीं चलेगा। यह देवभूमि है। अफसरों को डराने की बात ठीक नहीं है। जयराम ठाकुर का और विपक्ष का राज्यसभा के चुनाव के समय व्यवहार सही नहीं था।

बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए बहस शुरू
वहीं, कांग्रेस पार्टी के छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए बहस शुरू हो गई है। पार्टी की तरफ से स्थिति स्पष्ट करने के लिए बुधवार दोपहर डेढ़ बजे तक का समय दिया गया था। स्पीकर के समक्ष दोनों पक्षों के वकील बहस करेंगे। कांग्रेस पार्टी की पैरवी करने के लिए दिल्ली से वरिष्ठ अधिवक्ता पहुंचे हैं। सत्यपाल जैन ने कहा कि स्पीकर की ओर से सिर्फ कारण बताओ नोटिस दिया गया है। विधानसभा के रूल के अनुसार दल बदल विरोधी कानून में विधायक को सात दिन का नोटिस दिया जाता है। राज्यसभा में वोट डालना या नहीं डालना यह बदल विरोधी कानून में नहीं आता है।

विपक्ष ने सदन में गैर मर्यादित व्यवहार किया: हर्षवर्द्धन
विधानसभा सदन की कार्यवाही 2:00 बजे के बाद फिर शुरू हुई है। निलंबित विधायकों को सदन में नहीं आने दिया गया। संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि विपक्ष ने सदन में गैर मर्यादित व्यवहार किया। आसन पर कागज फेंके गए। यह निंदनीय है। स्पीकर ने कहा कि 15 विधायकों को निलंबित किया। उसके बावजूद यह सभी सदस्य सदन में बैठे, यह भी नियमों की अवहेलना है। पर इस तरह का व्यवहार सही नहीं। साल भर सारी कार्यवाही देखी जाए तो सबसे ज्यादा वक्त नेता प्रतिपक्ष को दिया गया। पेटिशन आज हियरिंग में लगा दी गई है। छह विधायकों की अंडर डिफेक्शन पेटिशन की सुनवाई हो रही है। इस पर भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने कहा- हम मानकर चल रहे हैं कि सरकार अल्पमत में आ गई है।

आप सरकार बचाने का काम कर रहे हैं। हम भी इस सदन में नहीं रहेंगे। हम सदन का बहिष्कार कर जा रहे हैं। इसके बाद विपक्ष के विधायक सदन से बाहर चले गए। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह लोकतांत्रिक नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 15 लोगों के साथ पोलिंग स्टेशन में घुस गए। उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की गई। कैसे यह लोकतंत्र चलेगा। जब बाहर जाने को कहा तो नहीं गए। कांग्रेस की तादाद 40 की थी। क्या वे बगैर प्रलोभन के गए हैं। इस सदन की मर्यादा के लिए जो भी फैसला लिया, उससे लोकतंत्र बच गया है। कहा कि जयराम तो लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। जो आदेश को लागू नहीं कर पाए, उन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
मैं एक योद्धा हूं, बजट में बहुमत साबित करेंगे
सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया, मैं एक योद्धा हूं। आम परिवार से निकला योद्धा लड़ाई में संघर्ष करता है और जीत संघर्ष की होती है। कांग्रेस पार्टी की सरकार पांच साल चलेगी। यह सरकार आम आदमी, कर्मचारियों व महिलाओं की सरकार है। भाजपा की ओर से विधायकों को बरगलाकर जो प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, वह सफल नहीं होगा। इस लड़ाई को युद्ध की तरह लड़ूंगा। सीएम ने कहा कि बजट सत्र में हम अपना बहुमत साबित करेंगे। भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और जो लोग राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं, वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। भाजपा का सदन में बर्ताव उचित नहीं है।

सरकार नैतिक अधिकार खो चुकी: जयराम
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा- यह सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। जहां तक मुझे जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी अपना इस्तीफा पेश कर दिया है या हो सकता है कि आलाकमान ने उनसे मांगा हो, मुझे पता नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज वही हुआ जिसकी हमें आशंका थी। हमने सुबह राज्यपाल से मुलाकात की थी और हमने कहा था कि बजट पास कराने के लिए कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में वे भाजपा के विधायकों को निलंबित करेंगे… आज सदन में आते ही संसदीय कार्य मंत्री की ओर से प्रस्ताव लाया गया और 15 विधानसभा सदस्यों को निलंबित करने के लिए कहा गया। हमें मार्शल के माध्यम से बाहर जाने के लिए विवश किया गया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन में निलंबन का प्रावधान तब होता है, जब हम सदन की कार्यवाही में बाधा डालें। हम चर्चा के लिए तैयार थे।

जयराम बोले-बजट पास करने के लिए हुआ हमारा निलंबन
सदन में जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट पास करने के लिए हमारा निलंबन हुआ है। यह सरकार तो गिरी हुई है। साढ़े तीन बजे इन्होंने बजट पारित कर दिया। नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने भी इस्तीफा दिया है। इनके साथ तो विपक्ष से भी बुरा हुआ है। इसके बाद प्रतिपक्ष के विधायक सदन से उठकर लंच करने के लिए चले गए।

सदन में गतिरोध, बैठक नहीं हो पाई शुरू
विधानसभा सदन की बैठक शुरू नहीं हो पाई है। सदन में गतिरोध बना हुआ है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने भी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से अनुरोध किया कि वे सदन से बाहर जाएं। लेकिन जयराम वह अपनी सीट से नहीं उठ रहे हैं। वहीं, सत्तापक्ष सदन में मौजूद है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा विधायक दल के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बुधवार सुबह राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले और सदन में बजट के लिए मत विभाजन की मांग की। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल से मिलकर हमने मौजूदा घटनाक्रम की जानकारी दी। इस सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को एक पत्र सौंप गए कई मुद्दे उठाए गए। पत्र में आरोप लगाया कि मंगलवार को विपक्ष की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं पर लाए गए कटौती प्रस्ताव के दौरान स्पीकर और सरकार का व्यवहार भेदभावपूर्ण रहा। स्पीकर ने डिवीजन ऑफ वोट से इन्कार किया। स्वास्थ्य मंत्री के जवाब के दौरान ध्वनिमत से मांग संख्या 9 को पारित किया गया। इस संबंध में सदन में उठाए गए हाथ नहीं गिने गए। स्पीकर ने जान-बूझकर सदन को अगले दिन के लिए स्थगित किया। इसके बाद जब नेता प्रतिपक्ष और अन्य भाजपा विधायक स्पीकर से मिलने गए तो उन्होंने चैंबर का दरवाजा बंद कर दिया। भाजपा विधायकों के साथ मार्शल, सुरक्षाकर्मियों ने धक्कामुक्की की और उन्हें चोटें आईं। भाजपा विधायक दल ने पत्र के जरिये बजट को पारित करते वक्तवोट ऑफ डिवीजन की मांग रखी और इस संबंध में स्पीकर को उचित निर्देश जारी करने को कहा। उधर, भाजपा विधायकों के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सुबह 9:30 बजे राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो