39 साल के रविंद्र कुमार की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 मार्च 2023

नाक के ऑपरेशन के बाद 39 साल के रविंद्र कुमार की मौत से गुस्साए ग्रामीणों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। मैहतपुर में शव रखकर चक्का जाम कर दिया गया है। संपर्क मार्ग से वाहनों को भेजा रहा है। इस बीच ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग पर भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि मामला हल न हुआ तो रेल ट्रैक को बाधित करेंगे। पुलिस ने हालात को देखते हुए मलिक अस्पताल परिसर को सील कर दिया है। इससे पहले परिजन और ग्रामीण रातभर प्रदर्शन करते रहे। संतोषगढ़ में वाहन खड़े कर सड़क मार्ग जाम कर दिया गया।

शुक्रवार को भी रविंद्र कुमार की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने चंडीगढ़ धर्मशाला मुख्य मार्ग पर मैहतपुर में निजी अस्पताल के सामने शव रख प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं मानें और अड़े रहे। शाम सात बजे प्रदर्शनकारियों ने संपर्क मार्ग जाम कर दिए। परिजनों समेत ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अस्पताल संचालक डॉक्टर और ईएनटी सर्जन को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

रविंद्र कुमार की पत्नी मोनिका ने बताया कि वह पति का नाक का माइनर ऑपरेशन करने मलिक अस्पताल आई थीं। तमाम रिपोर्ट डॉक्टरों द्वारा ली गई जो सही पाई गई। बुधवार शाम 4:45 पति को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और 6:15 बजे तक ऑपरेशन करने के बाद जब पति की अचानक तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें मोहाली शिफ्ट करने को कहा गया।आरोप है कि पति की मैहतपुर में ही मौत हो चुकी थी। देवेंद्र विदेश में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था।उ धर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news