
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
26 मार्च 2023

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर पर 59वें जन्मदिन के मौके पर 59 किलो का केक काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ी रही।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई देने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज सुबह उन्होंने ग्रीन एनर्जी स्टेट के संदेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सचिवालय से ओक ओवर तक पैदल मार्च किया। सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में उनकी ओर से पेश किए गए बजट में ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की बात की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को हर क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन नजर आ रहा है।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





