6 जुलाई को बथेरी क्षेत्र में बिजली बंद

ख़बर अभी अभी मंडी ब्यूरो

04 जुलाई  2024

22 केवी बथेरी उच्च ताप विद्युत लाइन के रखरखाव का कार्य किया जायेगा। कार्य के चलते 6 जुलाई शनिवार को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक बथेरी, बदौन, मलवारा, जुलाग, तनबाग, सेरी तथा साथ लगते क्षेत्र में  विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । यह जानकारी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल कटौला होशियार सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि मौसम खराब रहने की स्थिति में कार्य को स्थगित या अगले दिन किया जायेगा।
उन्होंने लोगों के सहयोग की अपील की है।

Share the news