# 68 सीटों पर बहुमत के साथ जीतेंगे चारों सीटें : बिंदल

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

5 मई 2023

हिमाचल बीजेपी का अध्यक्ष बनने के बाद आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव बिंदल अपनी गृह विधानसभा क्षेत्र नाहन पहुंचे। नाहन पहुंचने पर राजीव बिंदल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। डॉ. राजीव बिंदल के साथ सांसद सुरेश कश्यप पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी समेत जिला के तमाम बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजीव बिंदल ने अपने नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया और कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूती के साथ हिमाचल प्रदेश के भीतर काम करेगा और सभी 68 विधानसभा क्षेत्र से बढ़त हासिल कर भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और यहां किसी भी कार्यकर्ता को कोई भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र की परिपाटी के अनुसार जनमत को स्वीकार किया है। हालांकि भाजपा को यहां बेहद कम मार्जन से पार्टी की हार हुई पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां बेहद ऊर्जा के साथ काम किया है। राजीव बिंदल ने यह भी कहा कि कर्नाटक चुनाव में काँग्रेस धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है और हमेशा से ही कांग्रेस की है नीति रही है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news