#7 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हमीरपुर और ऊना जिले के कांगड़ में करेंगी जनसभा *

10 नवंबर को सुबह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत सतौन में प्रियंका गांधी की होगी रैली |

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

 05 नवंबर 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार भी तेजी पकड़ने लगा है। 7 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हमीरपुर और ऊना जिले के कांगड़ में जनसभा करेंगी। शाम को उनका गगरेट में रोड शो होगा।  10 नवंबर को सुबह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत सतौन में प्रियंका गांधी की रैली होगी।

दोपहर बाद राजधानी शिमला में प्रियंका गांधी का रोड़ शो होगा। पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आठ नवंबर को शिमला पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेताओं के साथ खरगे की बैठक प्रस्तावित है। नौ नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे शिमला ग्रामीण के तहत बनूटी और नालागढ़ हलके में चुनावी रैलियां करेंगे। पार्टी का युवा चेहरा सचिन पायलट के भी हिमाचल में चुनाव प्रचार का अगला शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

Share the news