#72 घंटे बाद भी सरकारी योजनाओं के होर्डिंग नहीं उतारे गए | आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा |*

#72 घंटे बाद भी सरकारी योजनाओं के होर्डिंग नहीं उतारे गए | आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा |*

Hordings not removed at the sides of NH even after 72 hours in Kalka-Shimla NH

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 अक्टूबर 2022

 कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर 72 घंटे बाद भी सरकारी योजनाओं के होर्डिंग नहीं उतारे गए हैं। इसके चलते प्रदेश में लगी आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
हैरत की बात है कि विभाग रोजाना दी जा रही अपडेट में सभी होर्डिंग और बोर्ड उतारने का दावा कर रहे हैं। हालांकि हाईवे पर कई जगहों में सरकारी योजनाओं के होर्डिंग अभी भी चस्पां हैं।

अधिकारी भी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। नेशनल हाईवे पर कई अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन आचार संहिता में इन बोर्ड पर किसी की नजर नहीं जा रही।
बताया जा रहा है कि इन बोर्डों को लेकर अधिकारी भी संशय में हैं कि क्या भाजपा के ये होर्डिंग उतारने हैं या नहीं। अधिकारी इसे लेकर आचार संहिता के नियमों को देखने में लगे हैं।
चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सार्वजनिक स्थानों में लगे सरकारी बोर्ड हटा दिए जाते हैं। इसके लिए 72 घंटे का समय विभाग और संबंधित लोगों को दिया जाता है लेकिन कई जगह से होर्डिंग उतारे नहीं गए हैं।

योजनाओं के होर्डिंग नहीं हटने से सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। नेशनल हाईवे पर कुमारहट्टी समेत कई जगहों पर ऐसे बोर्ड देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे तक ऐसे होर्डिंग हाईवे से नहीं उतारे गए थे।
विभाग की टीम की भेजकर जांच करवाई जाएगी। अगर सरकारी योजनाओं के होर्डिंग और बोर्ड लगे होंगे तो इन्हें तुरंत हटवाया जाएगा। कुमारहट्टी का कुछ क्षेत्र एसडीएम कसौली के तहत है जबकि कुछ क्षेत्र सोलन में आता है। सभी जगहों को चेक करवाया जाएगा।
गौरव महाजन, कार्यकारी एसडीएम, कसौली

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news