8 दिनों के बाद मंडी-पंडोह के बीच शुरू हुआ ट्रैफिक

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

15 जुलाई 2023

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में आई प्रलयकारी बाढ़ के बाद शनिवार दोपहर 8 दिनो के बाद मंडी तथा पंडोह के बीच में नेशनल हाईवे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि मंडी से पंडोह के बीच बीते 8 जुलाई की शाम से पहाड़ का मलबा गिरने के कारण बंद था। शनिवार को ट्रैफिक के लिए बहाल हो गया है, लेकिन अभी इस पर एक वक्त में एकतरफा ट्रैफिक चलाना संभव हुआ है, हल्के तथा भारी वाहनों के सभी प्रकार के ट्रैफिक को दोनों तरफ से बारी-बारी निकाला जा रहा है।

जानकारी देते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कह कि इस सड़क मार्ग को डबल लेन करने के लिए अभी पांच-छह दिन का वक्त और लग सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग पर दोनों तरफ भारी संख्या में वोल्वो व अन्य बसें और ट्रक इत्यादि फंसे हुए हैं। जिन्हें कुछ घंटों तक निकाल दिया जाएगा।

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

Share the news