
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
21 जनवरी 2023

नारकंडा और खड़ापत्थर सड़क पर फिसलन के कारण बस सेवा बंद है। चौपाल खिड़की सड़क भी बहाल नहीं हो पाई है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है लेकिन अब दुश्वारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार रात को मौसम साफ रहने के चलते शनिवार सुबह सड़कों पर भीषण कोहरा जमने से फिसलन की स्थिति बढ़ गई है। फागू-कुफरी सड़क पर भारी फिसलन है। नारकंडा और खड़ापत्थर सड़क पर भी फिसलन के कारण बस सेवा बंद है। चौपाल खिड़की सड़क अभी बहाल नहीं हो पाई है। रामपुर रिकांगपिओ के लिए वैकल्पिक मार्ग से बसों का आवागमन चल रहा है। शाम तक शिमला रामपुर वाया नारकंडा शिमला रोहड़ू वाया खड़ापत्थर बहाल होने की उम्मीद जताई जा रह
बर्फबारी से जिले में एचआरटीसी के 187 रूट फेल, 48 बसें फंसीं
ताजा बर्फबारी के बाद शिमला जिले में बसों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला से ऊपरी क्षेत्रों के लिए बस सेवा पूरी तरह बंद रही। ऊपरी क्षेत्रों से शिमला के लिए कोई बस नहीं आ पाई। बसें न चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को एचआरटीसी के 187 रूट प्रभावित हुए जबकि 48 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं। बर्फबारी के बाद कुफरी फागू नारकंडा-खड़ापत्थर और खिड़की में सड़कें बंद हैं।
हालांकि लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाईवे विंग ने शुक्रवार को ही सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया था लेकिन बस सेवा बहाल नहीं हो पाई। निजी बसों का संचालन भी पूरी तरह बंद रहा। शिमला ठियोग सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी है। ढली मशोबरा सड़क पर भी शुक्रवार को फिसलन के कारण दिनभर यातायात प्रभावित रहा, इस रूट पर बसें देरी से रवाना हुई।
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला विनोद ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला के रूटों पर बसें रवाना नहीं की जा सकीं। हालांकि रामपुर और रिकांगपिओ के लिए कुछ बसें वाया बसंतपुर भेजी गई हैं। शनिवार को सड़क की स्थिति पर बसों का संचालन निर्भर करेगा। प्रभावित रूटों में छह रूट नाहन डिपो के भी शामिल हैं।





