
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
22 जनवरी 2023
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नामी कंपनियों की नकली दवाएं बनाने के आरोप में गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ ड्रग विभाग ने शनिवार को कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया। विभाग ने 900 पन्नों के आरोप पत्र में 52 लोगों को गवाह बनाया है। इसमें नकली दवा निर्माण समेत अन्य राज्यों में दवाएं बेचने समेत कई आरोप हैं। अभी आरोपी जेल में हैं। इसके बाद अदालत में आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चलेगा। उच्च न्यायालय में भी यह मामला विचाराधीन है। 22 नवंबर, 2022 को ड्रग विभाग ने एक क्रेटा गाड़ी को पकड़ा था। इसमें बड़ी नामी कंपनियों की नकली दवाएं मिलीं। चालक से पूछताछ की तो सिक्का होटल के समीप एक गोदाम से भारी संख्या में नकली दवाई मिली। बाद में विभाग ने बद्दी से सब्जी मंडी स्थित एक कंपनी को पकड़ा, जिसमें इन दवाइयों का निर्माण होता था।
विभाग ने कंपनी को सीज कर मशीनरी कब्जे में ली। यह नकली दवाई उत्तर प्रदेश के आगरा और अन्य जगह सप्लाई होती थीं। आरोपी की आगरा में एक दुकान थी, जिससे विभाग ने नकली दवाइयां पकड़ी। मामले में पुलिस ने आगरा निवासी मोहित बंसल और अतुल गुप्ता, इंदौर के विजय कौशल, मुरादाबाद नरेश कुमार को गिरफ्तार किया इन आरोपियों को पीओ घोषित करने की भी अदालत से मांग करेगा। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने 900 पेज का चालान पेश कर करने की पुष्टि की है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





