लोगों को उपचार के लिए जाना पड़ रहा 20 किलोमीटर दूर कुल्लू जाना पड़ रहा

#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*

14 फरवरी 2023

 

पूर्व सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए बबेली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को सुविधा भी मिल रही थी। स्वास्थ्य केंद्र खुलने के बाद यहां डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट भी बैठना शुरू हो गए थे। आसपास के लोग यहां उपचार के लिए आ रहे थे। हालांकि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन नहीं बनाया गया था। एक भवन में इस स्वास्थ्य केंद्र को चलाया जा रहा था, लेकिन दिसंबर में सरकार ने कुल्लू जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों सहित बंदरोल में खुले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी बंद कर दिया। तीन पंचायतों के लोगों को उपचार के लिए 20 किलोमीटर दूर कुल्लू अस्पताल जाना पड़ रहा है।

ऐसे में जिंदौड़, नल्हाच और बंदरोल पंचायत के लोग एक बार फिर कुल्लू आकर उपचार करवाने पर मजबूर हैं। बबेली में खुले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कुल्लू अस्पताल में लगने वाली भीड़ भी कम हो गई थी। आसपास की पंचायतों के लोग भी यहां उपचार करवाने आते थे। खासकर बबेली कैपिंग साइट पर राफ्टिंग के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। पर्यटक भी फर्स्ट एड की सुविधा ले पाते थे। बंदरोल सब्जी मंडी में पिछले सीजन के दौरान प्रवासी मजूदरों ने भी यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया था, लेकिन अब फिर से कुल्लू अस्पताल जाना पड़ेगा। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। स्थानीय लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी है।

#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*

Share the news