
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
19 फरवरी 2023
सीमेंट विवाद के 66 दिन बाद भी ट्रक ऑपरेटरों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद भी अदाणी समूह सीमेंट उद्योगों के ताले खोलने को तैयार नहीं है। इसके चलते ऑपरेटरों ने बिलासपुर जिले की सभी सीमाएं सील कर दी हैं।
बाहर से आने वाले ट्रकों को बीडीटीएस के ऑपरेटरों ने वापस भेजा।उन्हें चेताया कि जब तक सीमेंट विवाद नहीं सुलझता, तब तक कोई भी सीमेंट या अन्य सामान लेकर बिलासपुर की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
सबसे ज्यादा सख्ती हमीरपुर-बिलासपुर सीमा पर तरघेल, लदरौर और पंतेहड़ा में बरती गई। इस सीमा पर भूतपूर्व सैनिक यूनियन के ऑपरेटरों ने जिम्मा संभाला है। ऑपरेटरों ने दिन रात इस सीमा पर पहरा लगा दिया है। शनिवार को यूनियन द्वारा उन ट्रकों को रोका गया जो बरमाणा यूनियन में दर्ज हैं व रेत व बजरी ढोने में जुटे हैं। यूनियन ने इन ट्रकों की 1100-1100 रुपये की पर्ची काटी। भूतपूर्व सैनिक ट्रक यूनियन के प्रधान जगरनाथ ने बताया कि बरमाणा में सीमेंट प्लांट बंद होने के बाद संघर्ष चल रहा है। लेकिन कुछ ट्रक मालिक रेत, बजरी व अन्य सामान ढोने में लगे हैं।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





