
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 जुलाई 2023
मणिपुर में इस साल मई में दो समुदाय बहुसंख्यक मैतेई और अल्पसंख्यक कुकी के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। इस हिंसा में अब तक कम से कम 130 लोग मारे गए हैं और 400 लोग घायल हुए हैं।
मणिपुर में 3 मई से हिंसा की शुरुआत हो चुकी थी। मणिपुर में तीन मई को मैतेई (घाटी बहुल समुदाय) और कुकी जनजाति (पहाड़ी बहुल समुदाय) के बीच हिंसा शुरू हुई थी। मणिपुर में मैतेई समाज की मांग है कि उसको कुकी की तरह राज्य में शेड्यूल ट्राइब (ST) का दर्जा दिया जाए।
मणिपुर में भाजपा शासन कर रही है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हैं जो मैतेई समुदाय से आते हैं राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर मैतेई समुदाय का दबदबा है। क्योंकि उनकी जनसंख्या कुल आबादी की 53 फीसदी है। बीते दिनों कुकी समुदाय की दो महिलाओं को मैतेई समुदाय के पुरुषों ने नग्न अवस्था में परेड करवाई। जिसके बाद पूरे देश में गुस्सा देखा जा रहा था।
जिसको लेकर एनएसयूआई द्वारा सोलन के डिग्री कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया क्या और जमकर नारेबाजी की गई। इस विषय पर जानकारी देते हुए एनएसयूआई के छात्रों ने कहा की मणिपुर में हुई इस हिंसा को लेकर पूरे भारत में रोष देखने को मिल रहा है और जिस तरह से मणिपुर में दो महिलाओं के साथअत्याचार हुआ वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि अगर मणिपुर में यह हिंसा समाप्त नहीं होती है तो पूरे प्रदेश भर में एनएसयूआई द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





