
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 जुलाई 2023
हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार लगातार व्यवस्था में बदलाव करने के लिए कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है और नगर निगम सोलन पर भी कांग्रेस का कब्जा है। लेकिन नगर निगम सोलन में पानी की देनदारी को लेकर जल शक्ति विभाग और नगर निगम सोलन में ठनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक जलशक्ति विभाग ने नगर निगम से पानी का कुल 94 करोड़ रुपए का बिल लेना है। लेकिन अब इसको लेकर नगर निगम ने जलशक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आग्रह किया है कि इसे माफ किया जाए पिछले कल इसको लेकर नगर निगम के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने जलशक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा है और मांग की है कि जल शक्ति विभाग की जो 94 करोड़ रुपए की देनदारी है, उसे एक मुश्त माफ किया जाए।
डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा व्यवसायिक दर से निगम को पानी उपलब्ध करवाया जाता है दशकों से आईपीएच विभाग द्वारा पानी की सप्लाई निगम को की जा रही है जिस कारण आज देनदारी 94 करोड तक पहुंच चुकी है हर साल करीब 7-8 करोड का कर्ज नगर निगम सोलन पर चढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग अपने कनेक्शन को शहर में लोगों को ₹13.85 की दर से पानी मुहैया करवा रहा है। वहीं, निगम को यही पानी ₹27.70 पैसे के हिसाब से मिल रहा है। डिप्टी मेंयर राजीव कौड़ा ने बताया कि इसी के साथ एक और प्रपोजल जलशक्ति मंत्री के समक्ष रखी गई है कि या तो एक ही दर से पानी मुहैया करवाया जाए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





