
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
12 फरवरी 2024

आयुष, युवा सेवाएं, खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए हिम उन्नति योजना आरंभ की गई है। इस योजना में किसानों के उत्पादों के लिए दूध, सब्जियों-फलों और अन्य नकदी फसलों के कलस्टर बनाए जाएंगे। मंत्री सोमवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनघट्ट में आत्मा परियोजना के माध्यम से आयोजित किसान गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल कृषि अभियांत्रिकी उपमिशन के तहत ट्रैक्टर, पावर वीडर या पावर टिल्लर जैसे कृषि उपकरणों पर महिला किसानों को 50 प्रतिशत तथा अन्य किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कहा कि प्रदेश के करीब पौने दो लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाई है। 24,000 हैक्टेयर से अधिक भूमि पर किसान-बागवान इस विधि से कृषि-बागवानी का कार्य कर रहे हैं। गोमा ने कहा कि प्रदेश अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी योजनाओं की जानकारी गोष्ठियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर तक ऐसे शिविरों का आयोजन करें।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





