
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
6 जुलाई 2024
आगामी 12 घंटों के लिए मौसम विभाग ने शिमला सहित 6 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है, जबकि 11 जुलाई तक बारिश का यैलो अलर्ट रहेगा। शिमला के अलावा मंडी, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर में फ्लश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत जारी की गई है। शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा हुई है, जिसमें धौलाकुंआ व ऊना में सबसे अधिक मेघ बरसे हैं और खासतौर पर ऊना के लोगों ने भीषण गर्मी से राहत पाई है और यहां अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।
शिमला में 0.8, सुंदरनगर में 8, धर्मशाला में 14, ऊना में 40.2, नाहन व सोलन में 1.2-1.2, कांगड़ा में 27, मंडी में 5, बिलासपुर में 11.5, हमीरपुर में 0.5, जुब्बड़हट्टी में 0.4, कुफरी में 0.5, सेओबाग में 2, धौलाकुंआ में 47.5, बरठीं में 36, कसौली में 1, नेरी में 2.5, सैंज व बजौरा में 3.5-3.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है और चम्बा में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री, राजधानी शिमला में 22.4 डिग्री रहा।
मंडी जिला की 12 सड़कें की दुरुस्त, 202 ट्रांसफार्मर किए ठीक
शुक्रवार को 13 सड़कें व 202 बिजली ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त बनाया गया है। अकेले जिला मंडी में ही 12 सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया गया है। सुबह 77 सड़कें बंद थीं और शाम को 64 सड़कें बंद चल रही हैं। प्रदेश में ठप्प पड़े 236 बिजली ट्रांसफार्मरों में से 202 को दुरुस्त बनाया गया है और अब सिर्फ 34 ट्रांसफार्मर ही बंद हैं। मंडी में 132 ट्रांसफार्मर बंद थे, जिनमें से सभी को दुरुस्त कर दिया गया है। हालांकि पेयजल योजनाएं सुबह 19 बंद चल रही थीं, लेकिन शाम तक 25 पेयजल योजनाएं और प्रभावित हुई हैं और अब 44 पेयजल योजनाएं प्रभावित चल रही हैं।





