
खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो
15 जुलाई 2024
हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक इकाई के अध्यक्ष बलवीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में पेंशन भवन कुनिहार में आयोजित की गई। वहीं बैठक में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर व जिला सोलन के महामंत्री रघुनाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सेवा निवृत कर्मचारियों को इकाई के अध्यक्ष बलवीर सिंह चौधरी व प्रदेश के इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ने गहनता से कर्मचारी व सेवा निवृत कर्मचारियों की समस्याओं पर अपने विचार साझा किए।सरकार व प्रबंधन को को दो टुक चेतावनी दी गई। सेवा निवृत कर्मचारियों से अपील की गई कि हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्ति कल्याण मंच हिमाचल प्रदेश की कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।कि कल्याण मंच संघर्ष के प्रथम चरण में जिला स्तर पर एवं इकाई स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके उपरांत भी प्रदेश सरकार या निगम प्रबंधन वार्ता के लिए नहीं बुलाता है तो परिवहन मुख्यालय, हिमाचल प्रदेश विधानसभा एवं हिमाचल प्रदेश सचिवालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। संघर्ष के अंतिम चरण में हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय को अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन दिया जायगा। इस आंदोलन में हम वरिष्ठ नागरिकों को किसी हादसे का सामना करना पड़ा तो उसे हादसे में अगर किसी वरिष्ठ नागरिक के साथ कोई हादसा होता है तो प्रबंधन व सरकार इसके लिए पूर्ण जिम्मेदार होगी। इस उम्र के पड़ाव में हम सेवा निमित्त कर्मचारी धरना प्रदर्शन नहीं करना चाहते हैं। लेकिन प्रबंधन व सरकार हमें आंदोलन करने के लिए विवश कर रही है। बृजलाल ठाकुर ने कहा कि 35 से 36 वर्ष सेवा काल गुजरने के बाद आज वरिष्ठ नागरिक सेवा निवृत्ति के बाद वित्तीय लाभों को प्राप्त करने के लिए तरस रहे हैं। कुछ सेवानिवृत्ति लोगों का देहांत भी हो चुका है। लेकिन इनके प्रति कोई गंभीर नहीं है। इकाई के अध्यक्ष बलवीर सिंह के अनुसार सेवानिवृत कर्मियों की मुख्य मांग पेंशन का स्थाई समाधान। एक-एक 2016 से पेंशन से संबंधित दे भतो का भुगतान। 65, 70 व 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को 5,10,15 व 30 प्रतिशत भंतो का भुगतान आदि शामिल है। प्रबंधन व सरकार माननीय उच्च न्यायालय व उत्तम न्यायालय से हुए निर्णय को भी दरकिनार कर रही है। प्रबंधन द्वारा तैयार सभी प्रकार के निर्णय में उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय में रिव्यू पटीशन दायर की हे।कि वह सभी माननीय न्यायालय ने खारिज कर दी है। दे भतो का भुगतान हेतु तीन सप्ताह का समय दिया गया था जो कि पूरा होने जा रहा है। लेकिन निगम प्रबंधन अभी तक घोर निद्रा में सोया हुआ है। जिसका खामियाजा भुगतते के लिए उन्हें त्यार रहना चाहिए। वहीं बैठक में बृजलाल ठाकुर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, बलवीर सिंह चौधरी कल्याण मंच अर्की इकाई अध्यक्ष, रघुनाथ शर्मा सचिव जिला, मेहर सिंह, प्रेम कुमार, शिवराम, हरिराम, चेतराम, शेर सिंह, तुलसीराम, संतराम, राजेंद्र कंवर , श्यामलाल व सदीक मोहम्मद आदि ने भाग लिया।





