
कुल्लू –
यंग ड्रुकपा संग गरशा (YDA Garsha) द्वारा शुक्रवार को कुल्लू स्थित पवित्र धार्मिक स्थल बिजली महादेव मंदिर परिसर के आस पास में स्वच्छता अभियान चलाया गया। हर वर्ष ईको पद यात्रा आयोजित की जाती है। देचेन छोकोर मठ शाडाबाई से सोमंग रिन्पोछे , लामा , चौमो व संस्था के सदस्यों तथा लोगों ने संयुक्त रूप से कराते गांव से मंदिर परिसर तथा यात्रा मार्ग में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का सराहनीय प्रयास किया। हर साल इस अवसर पर ईको पद यात्रा आयोजित की जाती है। वहीं यात्रा का उद्देश्य पवित्र स्थानों पर सफाई करना और स्वच्छता का संदेश देना होता है।पद यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को हटाकर प्रकृति को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
युवाओं ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भी अपील करते हुए कहा है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए कचरा इधर-उधर न फैलाएं और स्वच्छता में अपना सहयोग दें।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही, जिसे स्थानीय लोगों ने सराहा। कुल्लू प्रशासन का भी विशेष धन्यवाद किया।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा कि रिपोर्ट





