
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 अक्टूबर 2022
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू राजघराने से संबंध रखने वाले पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश्वर सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर समीकरण पल-पल में बदल रहे हैं। गुरुवार तक उनके पिता पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के हवाले से खबर आई थी कि भाजपा से बगावत कर हितेश्वर चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब उनके बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने की खबर आ गई है। जानकारी के अनुसार हितेश्वर सिंह ने बंजार बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने दो टूक संदेश दिया कि चुनाव लड़ेंगे भी और जन समर्थन से जीतेंगे भी। हितेश्वर के इस एलान से कुल्लू में भाजपा पिता-पुत्र को लेकर असमंजस में है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बुधवार को दिन भर कभी हां कभी न की स्थिति के बीच हितेश्वर ने हुरला में समर्थकों के साथ चुनाव लड़ने पर मंत्रणा की।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*






