#68 विधानसभा क्षेत्रों में रह गए 413 प्रत्याशी *

#68 विधानसभा क्षेत्रों में रह गए 413 प्रत्याशी *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

30 अक्टूबर 2022

नामांकन वापसी के बाद अब 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 12 नवंबर को होने वाले चुनाव में इनके भविष्य का फैसला होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं। लाइव अपडेट
हिमाचल में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावी दंगल में 310 उम्मीदवार अपना दमखम दिखाने को उतरे थे और अबकी बार विधानसभा चुनाव लड़ने को 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। राज्य में वर्ष 1977 के विधानसभा चुनाव  में सबसे ज्यादा 671 प्रत्याशी 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी दंगल में उतरे थे। अभी तक कांग्रेस और भाजपा ही सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारती रही है लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों में आप ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। तीनों ही दल विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं।
 हिमाचल विधानसभा के चुनावी दंगल में 413 प्रत्याशी उतरे हैं जबकि कुल 92 प्रत्याशी चुनाव मैदान से हट गए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले से सबसे अधिक 91 प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोंकी है। कांगड़ा 91, मंडी 67 शिमला जिले में कुल 50, चंबा में 24, बिलासपुर में 29 और सिरमौर में भी 29 उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतरे हैं। इनके अलावा सोलन 32, ऊना 26, हमीरपुर 32,  कुल्लू 24, लाहौल-स्पीति तीन और किन्नौर पांच से उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

आशीष शर्मा भी लड़ रहे चुनाव

कांग्रेस में पच्छाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, ठियोग से पूर्व विधायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा, पूर्व मंत्री दिवंगत जयबिहारी लाल खाची के बेटे विजय पाल खाची, सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट और आनी से परस राम निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। हमीरपुर से पहले भाजपा एवं फिर कांग्रेस छोड़ने वाले आशीष शर्मा भी चुनाव लड़ रहे हैं।

चंबा सदर से भाजपा का टिकट कटने के बाद इंदिरा कपूर निर्दलीय मैदान में उतरे

इनके अलावा भाजपा नेताओं में धर्मशाला से विपिन नैहरिया, अनिल चौधरी, कांगड़ा से कुलभाष चौधरी, मनाली से महेंद्र सिंह ठाकुर, बड़सर से संजीव शर्मा, हमीरपुर से नरेश दर्जी, भोरंज से पवन कुमार और रोहडू़ से राजेंद्र धीरटा ने नामांकन वापस नहीं लिए हैं। चंबा सदर से भाजपा का टिकट कटने के बाद इंदिरा कपूर भी बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान में हैं।

भाजपा से जुडे़ इन नेताओं ने वापस नहीं लिए नाम

भाजपा से जुडे़ रहे जिन नेताओं ने नाम वापस नहीं लिए हैं, उनमें बंजार से महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह, आनी से विधायक किशोरी लाल सागर, देहरा से विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ से पूर्व विधायक केएल ठाकुर, इंदौरा से पूर्व विधायक मनोहर धीमान, किन्नौर से पूर्व भाजपा विधायक तेजवंत नेगी, फतेहपुर से पूर्व सांसद कृपाल परमार, सुंदरनगर से पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर, बिलासपुर से सुभाष शर्मा, मंडी सदर से भाजपा नेता प्रवीण शर्मा, कुल्लू सदर से राम सिंह और नाचन से भाजपा नेता ज्ञान चंद शामिल हैं।

12 नवंबर को चुनाव, 8 दिसंबर को नतीजे

अब 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 12 नवंबर को होने वाले चुनाव में इनके भविष्य का फैसला होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं।

 विधानसभा चुनाव में इस बार 413, 2017 में थे 310 प्रत्याशी

नामांकन वापसी के आखिरी दिन शनिवार को कुल्लू से निर्दलीय उतरे भाजपा के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और चिंतपूर्णी से निर्दलीय उतरे कांग्रेस के पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार समेत प्रदेश भर में 92 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बावजूद भाजपा के 21 और कांग्रेस के सात बागियों ने अपने नामांकन वापस नहीं लिए। इससे विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ेंगी।

 

Share the news