
पोस्टर वॉर में राम मंदिर-महाकाल लोक से विदेशों में फंसे भारतीय तक, क्या है ’60-8′ की कहानी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 नवंबर 2022
रिज मैदान से नीचे की तरफ दो बड़े पोस्टर लगे हैं। एक पोस्टर पर लिखा है, कांग्रेस-साठ, भाजपा-आठ, जीत रही है कांग्रेस। इसके साथ ही एक अन्य पोस्टर लगा दिया गया। वहां पर लिखा है, ‘फिर से विपक्ष में’। एक पोस्टर में लिखा है कि दुनिया में भारत का बढ़ाया मान, ‘विश्व को दिया वैक्सीन रुपी संजीवनी का दान’ और ‘विदेशों में फंसे देशवासियों को घर सुरक्षित लाई सरकार’। तब, ‘धुएं में रसोई’, अब ‘धुआं मुक्त रसोई’ वाले पोस्टर भी लगे हैं।


एक पोस्टर में लिखा है, हिमाचल से जुड़े हैं, हिमाचल के लिए खड़े हैं। इस पोस्टर में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, पूर्व सीएम शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर का फोटो है।

बिलासपुर एम्स की सौगात और चार नए मेडिकल कालेज व घर-घर नल, यह सब भाजपा के पोस्टरों पर देखा जा सकता है। कांग्रेस पार्टी के पोस्टरों पर, आ रही है कांग्रेस, पांच लाख रोजगार युवाओं के लिए, महिलाओं को मिलेंगे 15 सौ रुपये हर महीने, पुरानी पेंशन होगी बहाल, ये सब लिखा है।

कांग्रेस का वह पोस्टर भी चर्चा में है, जहां लिखा है कि कैबिनेट की पहली मीटिंग में होगा फैसला, मिलेंगी एक लाख सरकारी नौकरियां। बता दें कि इस पोस्टर को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ऐसा बयान दे चुके हैं कि पोस्टर को छापने से पहले पढ़ते नहीं हैं। इसके लिए कैबिनेट मीटिंग की क्या जरुरत है।





