
नारकंडा-मनाली में सर्दी की पहली बर्फबारी, 128 सड़कें अवरूद्ध, पर्यटकों के चेहरे खिले

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 नवंबर 2022

बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। अटल टनल में भी पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मनाली-लेह मार्ग और शिंकुला दर्रा भी बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद हो गया है। कुल्लू-लाहौल की पहाड़ियों में जमकर बर्फबारी होने से मौसम कूल-कूल हो गया है।

जिला कुल्लू में भी मौसम ने कवरट ली है। जिला की पहाड़ियां भी बर्फबारी से सफेद हो गई है। बाह्य सराज को जोडने वाला नेशनल हाईवे-305 यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया है।


बर्फबारी को देखकर घाटी के बागवानों को इस बार सर्दियों में अच्छी बारिश रहने की उम्मीद है। वहीं नकदी फसलों के लिए भी बारिश संजीवनी बनी है। निचले क्षेत्रों में लहसुन की फसल सूखे के चलते पीली पड़ने लगी थी।

इसके साथ किसान अब रबी फसल की बिजाई भी कर सकेंगे। चंबा जिले के भरमौर, पांगी और चुराह के टेपा पंचायत में ताजा बर्फबारी हुई है। पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है।





आजकल मटर का सीजन यौवन पर है और एकदम से बारिश और बर्फबारी मटर उत्पादकों के लिए चिंता बन गई है। वहीं बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं।

किसान हेम सिंह, लीला प्रकाश, जीत कुमार, प्रेम सिंह, महेंद्र कुमार, देश राज, नेत्र सिंह, हुकम ठाकुर और मोहर सिंह ने बताया कि सेब पौधों के लिए बारिश बर्फबारी वरदान साबित हुई है लेकिन नकदी फसलों के लिए नुकसान देने वाली है।

एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बर्फबारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकारी देवी सड़क अवरुद्ध हो गई है।





