#HIV पॉजिटिव गर्भवती महिला को नहीं मिला इलाज, जन्म के कुछ समय बाद बच्चे की मौत*

hiv positive pregnant woman did not get treatment child died

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 23 नवंबर 2022

उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  जहां एक 20 वर्षीय एचआईवी पॉजिटिव महिला को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि रिपोर्ट देखने के बाद मेडिकल स्टाफ ने डिलीवरी में देरी कर दी क्योंकि वह एचआईवी पॉजिटिव पॉजिटिव थी। इसी दौरान महिला ने एक लड़के को जन्म दिया, जिसके कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि महिला के परिवार से मिली शिकायत के आधार पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

अस्पताल में 6 घंटों तक दर्द से कराहती रही HIV पॉजिटिव गर्भवती महिला

जानकारी मुताबिक चूड़ी बनाने के उद्योग में काम करने वाली महिला के पिता ने कहा कि निजी अस्पताल सामान्य प्रसव के लिए 20,000 रुपए मांग रहा था। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के जिला क्षेत्र अधिकारी से परामर्श करने के बाद, मैं अपनी बेटी को मेडिकल ले गया, जहां वह एक स्ट्रेचर पर लेटी रही और 6 घंटे तक दर्द से कराहती रही। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोई डॉक्टर उसकी मदद के लिए नहीं आया। 6 घंटे से अधिक की देरी के बाद जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तो एक नर्स उसे लेबर रूम में ले गई। उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। स्टाफ ने परिवार को बच्चे को देखने की अनुमति नहीं दी और उसे एक विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में ले गए। अगली सुबह बच्चे की मौत हो गई।

पीड़िता के परिजनों का दावा- शादी के तुरंत बाद उसे HIV संक्रमण हो गया
नाको की फील्ड ऑफिसर सरिता यादव ने कहा कि मैं एचआईवी पॉजिटिव महिला के लगातार संपर्क में थी। परिवार एक निजी अस्पताल में इलाज कराने में असमर्थ था इसलिए मैंने उन्हें मेडिकल कॉलेज बुलाया। लेकिन कोई डॉक्टर या अस्पताल का कर्मचारी उसके पास नहीं आया। घंटों तक मैंने चिकित्सा सहायता का अनुरोध किया। महिला बहुत दर्द में थी। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया है। शादी के एक साल बाद पति से अलग होने के बाद महिला फिरोजाबाद में अपने माता-पिता के साथ रह रही है। उसके परिवार ने दावा किया कि शादी के तुरंत बाद उसे एचआईवी संक्रमण हो गया।

Share the news