
शिमला में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे आर्यन पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
हमलावरों ने पिस्तौल तानकर धमकाया और लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश करते हुए नकदी की मांग की तथा अपहरण का प्रयास भी किया। घटना के बाद आर्यन को आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ढली थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल संदिग्ध ऑल्टो कार को जब्त किया है। तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है, जबकि हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।





