
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
7 मई 2023

विस्तारकर्नाटक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे ‘प्रजा ध्वनि’ नाम दिया गया है। इसमें पार्टी ने कर्नाटक की जनता के लिए कई बड़े वादे किए हैं। गरीबों से लेकर किसानों, महिलाओं और बच्चों तक का जिक्र किया गया है।
पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 7-ए का जिक्र किया है। इसमें अन्न (Anna), अक्षर (Akshara), आरोग्य (Aarogya), अभिवृद्धि (Abhivruddhi), आद्या, (Aadaya) और अभय (Abhaya) शामिल है। गरीबों को सालभर में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर से लेकर आधा लीटर नंदिनी दूध तक देने का वादा किया है। आइए जानते हैं भाजपा के 10 बड़े वादों के सियासी मायने…
इसी को देखते हुए भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गरीबों को साल में तीन बार गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। भाजपा के घोषणा पत्र में कहा गया है कि ये सिलेंडर उगाड़ी, गणेश चतुर्थी और दीपावली में दिया जाएगा।
2. हर वार्ड में अटल आहार केंद्र : भाजपा ने कर्नाटक के हर वार्ड में अटल आहार केंद्र खोलने का वादा किया है। इसके जरिए गरीबों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने का वादा है। इस तरह के केंद्र कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चल रहे हैं। ऐसे में इस वादे को कांग्रेस को टक्कर के लिहाज से देखा जा रहा है।
भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में एलान किया है कि अगर चुनाव में उनकी पार्टी जीत हासिल करती है तो बीपीएल कार्ड धारकों को प्रतिदिन पोषण स्कीम के तहत आधा लीटर नंदिनी दूध दिया जाएगा।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





